Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

आरपीएफ ने अभ्यर्थियों को प्लेटफार्म पर डेंजर टेप लगाकर ट्रेन में बैठाया

गाजीपुर। उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन प्रथम पाली की परीक्षा सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी। परीक्षा समाप्ति के बाद अभ्यर्थी ट्रेन पकड़ने के लिए सिटी स्टेशन पहुंचे। वाराणसी जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर पांच पर आ रही थी। प्लेटफार्म पांच पर अभ्यर्थियों की काफी भीड़ रही। पुलिस फोर्स लगातार स्टेशन पर चक्रमण करती रही। भीड़ को देखते हुए उन्हे सकुशल ट्रेन में बैठाने लिए गाज़ीपुर सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म पांच पर आरपीएफ ने डेंजर टेप लगा दिया। सभी यात्रियों को प्लेटफार्म किनारे कतारबद्व करके ट्रेन रुकने के बाद सभी को बारी बारी से सकुशल बैठाया गया। इसके बाद आरपीएफ ने राहत की सांस ली।

Popular Articles