Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

साहित्य चेतना समाज ने किया डीआईजी संतोष सिंह को सम्मानित

देवकली गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर के आवास पर उपमहानिरीक्षक-छत्तीसगढ़ पुलिस डा.संतोष सिंह का अभिनन्दन किया गया। देवकली के वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुशवाहा के पुत्र डा..संतोष सिंह अपने विद्यार्थी जीवन में साहित्य चेतना समाज द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई बार चयनित-पुरस्कृत हुए हैं।2011 बैच के आईपीएस डा..संतोष सिंह छत्तीसगढ़ के रायपुर,बिलासपुर,कोरबा,राजनांदगांव, कोरिया,रायगढ़,नारायणपुर व कोंडागांव जिलों में एसपी/एसएसपी के रूप में सेवा दिए।जनवरी 2025 में उप महानिरीक्षक(डीआईजी) के पद पर पदोन्नति हुई।।अमरनाथ तिवारी अमर ने कहा कि कई राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कारों-सम्मानों से पुरस्कृत-सम्मानित डा..संतोष सिंह जैसे अपने पूर्व प्रतिभागियों पर संस्था को गर्व है।उन्होंने कहा कि संस्था के सैकड़ों पूर्व प्रतिभागी प्रशासन,साहित्य,राजनीति,तकनीक,चिकित्सा,सेना आदि विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा-क्षमता का परचम लहराते हुए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।इनसे जुड़कर संस्था को गौरव बोध होता है।डीआईजी डा.संतोष सिंह ने कहा कि जीवन में सम्मान तो मिलता रहता है लेकिन अपने घर में,अपनों के बीच,अपनों द्वारा दिया गया सम्मान अत्यंत महत्वपूर्ण है।संस्था के उद्देश्य एवं गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों एवं युवाओं की प्रतिभा व क्षमता को मुखरित व उजागर कर उन्हें मंच देने का कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है। डा.संतोष सिंह के पिता वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुशवाहा ने बताया कि डा.संतोष बचपन से ही मेधावी,परिश्रमी और लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़संकल्प रहे।विपरित परिस्थतियों से हार न मानकर लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहे।डा.संतोष सिंह के मित्र व सहपाठी डीएवी.इण्टर कालेज के शिक्षक प्रांशु उपाध्याय ने उनके विद्यार्थी जीवन के कई रोचक संस्मरण सुनाये। कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष संजीव गुप्त,संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी,विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य डा.पारसनाथ सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य डा.दिनेश सिंह,सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोपालजी श्रीवास्तव,विशेष लोक अभियोजक प्रभु नारायण सिंह व रविकान्त पाण्डेय,सेवानिवृत्त सहायक निदेशक अभियोजन दीनानाथ चतुर्वेदी,उ.प्र.प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ संघ के जिलाध्यक्ष आलोक राय,एच.एन.एस.यादव,राघवेन्द्र ओझा,आशुतोष श्रीवास्तव,मनीष पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Popular Articles