Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

प्रो. सानंद सिंह ने वितरित किया मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र तथा ट्रॉफी

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की मॉर्निंग असेंबली में सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह पहुंचे।मॉर्निंग असेंबली में विद्यार्थियों द्वारा प्रेयर, प्लेज, इंग्लिश में संचालन तथा  विद्यार्थियों द्वारा ही वाद्य यंत्रों की शानदार प्रस्तुति देखकर प्रसन्नता हुई। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र तथा ट्रॉफी प्रदान कर उनके कठिन परिश्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल का प्रत्येक बच्चा वह चिराग है जो आने वाले समय में भारत नहीं पूरे विश्व का कोना कोना आलोकित करेगा । साथ ही उन्होंने स्मार्ट क्लासेस होने के बावजूद भी बच्चों पर प्रसन्न होकर एआई बेस्ड एंड्रॉयड एलईडी को मंगाकर क्लास में लगाने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी को आदेश दिए । उन्होंने कहा कि मौखिक ज्ञान की अपेक्षा ऑडियो विजुअल के माध्यम से शिक्षण बहुत ही प्रभावशाली होता है । अतः बच्चों  द्वारा अधिगम की प्रक्रिया में एआई बेस्ड एलइडी एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी तथा उनके थिंकिंग स्किल्स, इमेजिनेटिव स्किल्स एवं राइटिंग स्किल्स को बढ़ाने में अत्यधिक मदद करेगी।

Popular Articles