Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जिलाधिकारी ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में विश्व टीबी दिवस आडिटोरियल हाल में मनाया गया। इस वर्ष एक सौ चार टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किये गये है। जिलाधिकारी ने 104 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के प्रधानं को गांधी जी की प्रतिमा और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें पिछले वर्ष 12 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त घोषित किए गए थे। इस वर्ष 10 ग्राम पंचायत को सिल्वर के लिए चयन किया गया था तथा 94 ग्राम पंचायत रजत के लिए चयन किया गया था।

जिसमें बाराचवर में पिहुली, बिरनो में माधोपुर मिश्रौली, देवकली में शिवदासीचक, भांवरकोल में गोड़ी खास, करण्डा में लीलापुर, कासिमाबाद में रोहिली, रेवतीपुर में सुगवलिया, सादात में वीरभानपुर, सैदपुर में इचवल ,जमानियां में रामपुरसलेमपुर को सिल्वर गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण पत्र दिया गया।

वहीं इस वर्ष रजत के लिए 94 ग्राम पंचायत चयनित किए थे जिसमें सदर में सात ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर की ग्राम प्रधान कल्पना यादव को गांधी जी की प्रतिमा और प्रमाण पत्र देकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सम्मानित किया। बाराचवर में पांच टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, भदौरा में चार टीबी मुक्त ग्राम पंचायत,विरनो में दो, देवकली में 18 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, भांवरकोल में आठ टी बी मुक्त ग्राम पंचायत, जखनियां में एक टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, करण्डा में 12 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, कासिमाबाद में 09 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, मनिहारी में 04 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत,मरदह में 05 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत , मोहम्मदाबाद में 11 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, रेवतीपुर में चार टीबी मुक्त ग्राम पंचायत,सादात में तीन टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, सैदपुर में तीन टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, जमानियां में आठ टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को आर्यका अखौरी जिलाधिकारी एवं सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने गांधी जी की प्रतिमा और प्रमाण देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने पांच टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया। जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली देने वाले निक्षय मित्र को भी सम्मानित किया। जिसमें स्तुति राय , निशांत सिंह सामिल, आरती सिंह शामिल है। इस के साथ ही जिलाधिकारी ने 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान में प्राईवेट सेक्स में निः शुल्क एक्स-रे करने वाले संस्थान विनय कुमार यादव को सम्मानित किया। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिसमें जिला क्षयरोग केन्द्र के डाक्टर मिथिलेश कुमार सिंह, राघवेन्द्र शेखर सिंह, अनुराग पाण्डेय, सुनील वर्मा, संजय यादव, महेश कुशवाहा,महताब खा, वैंकटेश शर्मा,अलीम,अंजू सिंह, स्वर्ण लता सिंह, राहुल पांडेय को सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में सीएमओ डाक्टर सुनील पाण्डेय ने जिलाधिकारी का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार,जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति चौरसिया, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर मनोज कुमार सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभुनाम, समस्त सीएचओ,बीपीएम,बी सी पी एम,एच ई ओ, ए आर ओ,अधिक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी, क्षयरोग विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन जिला कार्यक्रम समन्वयक डाक्टर मिथिलेश कुमार सिंह ने किया।

Popular Articles