
गाज़ीपुर। सदर कोतवाली अंतर्गत मनुआपुर गांव निवासी सुमित्रा बिंद (32) पत्नी गुल्लू बिंद शनिवार की सुबह घायल अवस्था में करंडा थाना क्षेत्र मैनपुर से गोसंदेपुर जाने वाली सड़क पर के पास खेत में पास मिली। महिला का गला धारदार हथियार से काटा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाई। जहां गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। मैनपुर से गोसंदेपुर तक जाने वाली आठ किमी की सड़क पर आवागमन काफी कम होता है। सुबह साढ़े छः बजे के आस-पास महिला के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। महिला ब्लाउज व पेटीकोट में थी। आशंका है कि महिला के साथ रेप की घटना घटित हुई हो। बताया जाता है कि महिला ने इशारे से दो तीन लोंगो का नाम बताई है। मेडिकल मुआयना के बाद महिला के साथ रेप की पुष्टि की जाएगी। बताया जाता है कि घायल महिला का पति मंदबुद्धि का है। इसकी दो पुत्री व एक पुत्र है। इस मामले में पुलिस को कोई अभी तक तहरीरर मिली है। महिला सिपाही के मौजूदगी में उसे उपचार के लिए वाराणसी भेजा गया।थाना प्रभारी दिनेश चंद्र पटेल ने बताया कि अभी तक तहरीर नही मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।




