
गाजीपुर। प्रदेश सरकार की ‘‘सेवा, सुरक्षा सुशासन‘‘ की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर जनपद स्तर पर आयोजित तीन दिवसीय शिविर में वृहस्पतिवार को अंतिम दिन पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। महिला सशक्तिकरण एंव समृद्धि तथा ऋण मेले का उन्होने फीताकाटकर शुभारंभ किया। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आठ वर्षो के कार्यकाल में जनता ने स्वीकार किया है कि प्रदेश में जो दंगे होते थे वो बंद हो गये। छुट्टा अपराधियों पर बडे़ पैमाने पर लगाम लग चुका है। किसान सम्मान निधि बिचौलियो से मुक्त होकर सीधे किसानो के खाते में जा रही है। आयुष्मान कार्ड से हर वो पात्र व्यक्ति लाभ प्राप्त कर रहा है।

पात्रो को बिना किसी परेशानी के अगूंठा लगाकर राशन प्राप्त हो रहा है। किसानो को सिचाई के लिए नहरो की समस्या दूर हो गयी। किसानो का गन्ना भुगतान समय से हो रहे है। नौजवानो को नौकरियां एवं रोजगार देने का काम सरकार ने इन आठ सालो मे किया है। ‘‘सबका साथ-सबका विकास‘‘ केन्द्र व राज्य सरकार के नेतृत्व में अच्छे से चल रहा है।जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले आठ वर्षो में जनहित में कई ऐतिहासिक कार्य किए है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के कारण समाज के सभी वर्गो को विकास का लाभ मिल रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश तथा केन्द सरकार महिलाओें को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए कटिवद्ध है। इसलिए विभिन्न विभागो के योजना के माध्यम से उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई नई योजनाएं लाई जा रही है। विधायक जखनियां बेदी राम ने कहा कि इस प्रदर्शनी में समस्त विभागों के इंस्टाल लगाए गए हैं एवं लोगों को उनके विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में जो भी पात्र है वह इस मेले में अवश्य आए और योजनाओं का लाभ पाए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहले लोग तहसील से लेकर मुख्यालय तक अपनी समस्याओं को लेकर चक्कर लगाते थे लेकिन जब से हमारी पार्टी की सरकार बनी है हमारी सरकार ने गांव के विकास पर जोर दिया है। हमें आज कोई संदेह नहीं है कि समाज के सबसे अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने नव नियुक्त आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र, अच्छे कार्य करने वाले आगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं ग्रामप्रधानो को प्रशस्ति पत्र, संस्कृति विभाग के कलाकारो को प्रमाण पत्र वितरण किया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को उत्तर प्रदेश सरकार की स्मृति चिन्ह भेट स्वरूप किया । इस अवसर पर सीडीओ संतोष कुमार वैश्य,अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी, अंशुल मौर्य, सुरेंद्र राजभर जिलाध्यक्ष भासपा, सुरेश राजभर प्रतिनिधि मा0मंत्री जी, दयाशंकर पांडेय मंत्री भाजपा ,साधना राय जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, माया सिंह मंत्री भाजपा महिला मोर्चा , रुद्रा पांडेय पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा, पूनम मौर्या क्षेत्रीय सह सोशल मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे। संचालन दुर्गेश सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य ने किया ।




