
गाजीपुर। पुलिस महानिरीक्षक मोहित गुप्ता ने गुरुवार को पुलिस लाईन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस लाइन में स्थित बारबर शॉप व जिम के जीर्णोद्धार का लोकार्पण और पुलिस ऑफिस स्थित जनसुनवाई कक्ष के जीर्णोद्वार का उद्घाटन किया। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उसके निस्ताण का संबंधितों को निर्देश दिया। उन्होने निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं/इकाईयों एम.टी. शाखा, आर्मरी, क्वार्टर गार्ड, पुलिस चिकित्सालय, भोजनालय, आर.ओ. प्लांट एवं बैरकों आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। जहां भी किसी प्रकार की कमी मिले, उसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुई पुलिस भर्ती से संबंधित प्रशिक्षु आरक्षियों के आधारभूत प्रशिक्षण के लिए पुलिस लाइन में चल रही तैयारियों/निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

आरटीसी बैरक, मेस, क्लासरूम आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित को दिशा-निर्देश दिए। पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया और पुलिस ऑफिस स्थित जनसुनवाई कक्ष के जीर्णोद्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया। निरीक्षण के दौरान एसपी डा. ईरज राजा, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।




