Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सनबीम स्कूल महाराजगंज और दिलदारनगर सनबीम को मिला अवार्ड

गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज को सनबीम सनसिटी वाराणसी में आयोजित एप्रिसिएशन कानफलूएन्स अवार्ड 2025 में अभिभावक अध्यापक छात्र इंगेजमेन्ट अवार्ड एवं आइ एम सनबीम नालेज पार्टनर्स अवार्ड 2024-25 की तरफ से स्कूल आफ द ईयर फार स्टाफ वेल बिइंग एण्ड हाई हैप्पिनेस  से सुशोभित किया गया।  विद्यालय की उपप्रधानाचार्य तहसीन आब्दि को द राइसिंग लीडर का अवार्ड मिला। सनबीम स्कूल दिलदारनगर के प्रधानाचार्य दीपक शा को बेस्ट परफार्मिग प्रिन्सिपल आफ द इयर का अवार्ड दिया गया। यह कहना गलत नही होगा कि बहुत कम समय में ही सनबीम विद्यालय ने अपने कठोर परिश्रम एवं लगन से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अपने अनोखे प्रयासों से शिक्षा जगत मे अपने नाम को विशिष्टता के शिखर पर पहुचा दिया है। सनबीम स्कूल में बच्चों के शैक्षणिक बौद्धिक  मानसिक तथा शारीरिक विकास पर विशेष जोर दिया जाता है। विद्यालय के निदेशक नवीन सिंह ने कहा कि आज सनबीम स्कूल विभिन्न शहरों में अपना प्रथम स्थान बनाते हुए गाजीपुर का एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बन चुका है। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना तिवारी ने उपप्रधानाचार्या तहसीन आब्दि एवं दिलदारनगर के प्रधानाचार्य दीपक शा को इस अवार्ड प्राप्ति पर बधाई देते हुए शुभकामनायें प्रदान की। विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह, डिप्यूटी डायरेक्टर शोभा सिंह, विद्यालय के निदेशक प्रवीण सिंह, स्मिता सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य ने कर्मचारियों को शुभकामनाएं प्रदान की । 

Popular Articles