
जंगीपुर (गाजीपुर) ।विधानसभा क्षेत्र की सबसे जर्जर व खस्ताहाल सड़कों में शामिल रही अरशदपुर लावा सुभाखरपुर सड़क मार्ग का पुननिर्माण कार्य शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार ने 11 किमी लंबी की सड़क मार्ग के लिए 22 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया गया है। गुरुवार को जंगीपुर सपा विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने क्षेत्रीय लोगों सहित सपा कार्यकर्ताओ के साथ जंगीपुर लावा आरीपुर सड़क मार्ग पर जाकर विधिवत नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण के लिए शासन ने पहली किस्त में 4 करोड़ 30 लाख रूपए जारी कर दिया है। इस सम्बंध में विधायक डॉ. वीरेन्द्र यादव ने बताया कि इस सड़क की दशा काफी जर्जर और बदहाल हो गई थी। इसके लिए हमने कार्यकर्ताओं के साथ धान रोपाई सहित धरना प्रदर्शन भी किया था। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलकर इस जर्जर सड़क समस्या से निजात दिलाने की माँग उठाई थी और सरकार को इस जर्जर सड़क निर्माण के लिए मंजूरी देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग सस्ती लोकप्रियता लूटने का काम करते हैं लेकिन जनता भली भांति जानती है। जिसका आज शासन को स्वीकृति प्रदान करके करना पड़ा है।इस मौके पर सपा नेता रामधारी यादव, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव, विधानसभा प्रभारी राजेंद्र यादव, चंद्रभान गुप्ता, बृजेश यादव पूर्व प्रधान, तूफानी कुशवाहा, लक्ष्मण यादव, घनश्याम यादव ,आलोक यादव, संजय यादव, विधायक प्रतिनिधि रामब्रत यादव बबलू यादव संतोष यादव राधेश्याम यादव राम यादव संजय यादव सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।




