Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ट्रेन की चपेट में आने से मां बेटी की मौत

गाजीपुर।शहर कोतवाली क्षेत्र के घाट रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से मां-पुत्री की मौत हो गई। जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। दोनों की शिनाख्त नोनहरा थाना के चकफरीद के रूप में हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि एक महिला एक किशोरी के साथ गाजीपुर घाट स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन से जाने के लिए स्टेशन पर बैठी हुई थी। ट्रेन के आने के दौरान अचानक रेलवे ट्रैक पार करने लगी। जबतक यात्री और अन्य लोग कुछ समझ पाते दोनों की कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी हाउस भेजवा दिया। जीआरपी ने आधार कार्ड से मृत महिला की पहचान रीता गुप्ता (35) पत्नी रमेश गुप्ता व किशोरी की शिनाख्त पुत्री की रिया गुप्ता (15) निवासी चकफरीद थाना नोनहरा के रूप में की। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन शव देखकर बिलखने लगे। जीआरपी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि ट्रेन से कटकर मां व पुत्री की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
।।।।

Popular Articles