Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

लूर्द्स कानवेन्ट की प्रर्धानाचार्य सिस्टर अल्फोंसा की विदाई

गाजीपुर। लूर्द्स कानवेन्ट बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्य सिस्टर अल्फोंसा 31मार्च को सेवानिवृत्त हो रही हैं। इस अवसर पर 29 मार्च को विद्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र उपस्थित रहे। विदाई समारोह का शुभारम्भ प्रार्थना सभा से किया गया। इसके बाद छात्राओं ने नृत्य, नाटक, गीत, नृत्य एवं कविता पाठ के माध्यम सिस्टर अल्फोन्सा के व्यक्तित्व के विभन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। उनकी विदाई समारोह में छात्राएं और शिक्षिकाएं भावुक हो गयी। उनके आंखों से आंसू निकल आये। भास्कर मिश्र ने सिस्टर अल्फोंसा को एक ऐसे विराट व्यक्तित्व की स्वामिनी के रूप में अभिहत किया। जिनसे लूदर्स कानवेंट को जिले में एक विशिष्ट पहचान मिली। सिस्टर अल्फोन्सा 1998 से2006 तक एक शिक्षिका के रूप में कार्य करते हुए 2006 में प्रधानाचार्य बनी। 2006 से मार्च 2025 तक प्रधानाचार्य के रूप में कार्य करते हुए जनपद में अपनी एक अलग पहचान बनायीं।

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सिस्टर अल्फोंसा ने विद्यालय की पत्रिका उदिता के हीरक जयन्ती अंक का विमोचन किया।अन्त में सि. अल्फोन्सा ने अपने उद्बोधन में जिले के सभी उच्चाधिकारियों, प्रधानाचार्यों विशिष्ट जनों, विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं तथा छात्राओं से अपने लम्बे उत्तरदायित्व के काल में प्राप्त सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय की वतर्मान तथा अवकाश  प्राप्त शिक्षक /शिक्षिकाएं तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Popular Articles