Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डंफर और कार की टक्कर में दो घायल

नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रेवसा पेट्रोल पम्प के पास हाइवे पर रविवार की रात डंफर और मारुति कार की टक्कर में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गये । दोनों को उपचार के लिए नंदगंज स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जानकारी के अनुसार बिहार सिवान महावीर मन्दिर निवासी महंत बाला जी पांडेय अपने परिवार के साथ मारुति कार से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने जा रहे थे कि रेवसा पेट्रोल पंप हाइवे के समीप गाजीपुर से जा रहा डंपर चालक के अचानक ब्रेक मारने से पीछे चल रही मारुति में टक्कर हो गयी। जिससे उसमें बैठे महंत बालाजी (65) और आर्या पांडेय (20) घायल हो गये । घटना के बाद चालक डंपर छोड़ कर फरार हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को थाने ले आयी । घायलो का इलाज नंदगंज में किया गया । कार में 6 लोग सवार थे । इस सम्बंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

Popular Articles