Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

स्कार्पियों के धक्के से युवक की मौत

कठवामोड (गाजीपुर)। नोनहरा थाना के सुसुंडी गांव के पास रविवार की भोर में बिहार से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियों एक युवक को धक्का मारती हुई अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गयी। इस हादसा में युवक की मौत हो गयी। जबकि स्कार्पियों में सवार श्रद्वालु घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। युवक के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस घायल श्रद्वालुओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। बताया जाता है कि पटना बिहार से कुछ श्रद्वालु स्कार्पियों से कासिमाबाद होते हुए प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने जा रहे थे। सुसुंडी के पास अपने घर के सामने संदीप (18) सड़क किनारे खड़ा था।

इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियों संदीप को धक्का मार दिया। धक्का लगते ही युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। धक्का मारने के बाद स्कार्पियों एक पेड़ से टकरा गयी। इस हादसा में स्कार्पियों में सवार नौ यात्री घायल हो गये। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गयी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। नौ घायलों में पांच लोगों को गंभीर चोटे आई है।घायलों में  राधिका देवी (50), सुचित्रा देवी (40), सोनी कुमारी (30) आशीष सिन्हा (50) तथा मंजू वर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Popular Articles