Friday, June 12, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस ने ट्रक से 95 पेटी शराब किया बरामद

भावंरकोल (गाजीपुर)। पुलिस ने शनिवार की देर रात बढनपुरा पुलिया पर वाहन चेकिंग के दौरान चौदह चक्का ट्रक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसमें रखा 95 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की कीमत साढ़े पांच लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी तथा चौकी प्रभारी मच्छटी ओमवीर सिह पुलिस बल के साथ बढ़नपुरा पुलिया पर वाहन चेकिंग चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक 14 चक्का ट्रक को पकड़ा। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 95 पेटी (4560 पाउच) अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। यह शराब बिहार बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा। पूछाताछ में उसने अपना नाम बहरियाबाद थाना के हुरमुजपुर निवासी सूरज यादव बताया। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाया गया था। बरामद शराब बिहार ले जाया जा रहा था।

Popular Articles