
गाजीपुर। पीजी कालेज में परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को बीएड प्रथम सेमेस्टर के चतुर्थ प्रश्न पत्र की परीक्षा में दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। जिन्हें रिस्टीकेट कर दिया गया। पीजी कालेज में 20 बीएड महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया था। पीजी कालेज परीक्षा केंद्र पर कुल पंजीकृत 1577 परीक्षार्थियों में से 1540 उपस्थित हुए, जबकि 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। कालेज के प्राचार्य प्रोफे (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा गया था। परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिसर में प्रवेश के समय पुलिस बल और पीएससी के साथ प्रोक्टोरियल की टीम ने सघन तलाशी ली। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा कक्षों की गहन जांच के दौरान दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गये। पीजी कालेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान छःपाली में साठ नकलची पकड़े गए। जांच टीम में मुख्य कुलानुशासक प्रोफ (डॉ०) एसडी सिंह परिहार, प्रोफ रविशंकर सिंह, प्रोफे (डॉ) एसएन सिंह, प्रो (डॉ) अरुण कुमार यादव, डॉ बद्रीनाथ सिंह, डॉ राम दुलारे, डॉ योगेश, डॉ गोपाल यादव, डॉ प्रतिमा सिंह, डॉ शिप्रा श्रीवास्तव आदि शामिल थे।




