
रेवतीपुर गाजीपुर। सुहवल पुलिस ने भूजल संरक्षण और जल संसाधनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भूजल संरक्षण की शपथ ली। उन्होंने आमजन से भी जल के प्रत्येक स्रोत को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि भूजल हमारे जीवन का आधार है। इसका संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने लगातार घटते भूजल स्तर और बढ़ते जल संकट पर चिंता व्यक्त की।थानाध्यक्ष ने कहा कि हमें आज से ही जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। वर्षा जल का अधिकतम संचयन, पानी का विवेकपूर्ण उपयोग और अनावश्यक जल बर्बादी रोककर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने घर, गांव और आसपास के क्षेत्रों में जल संरक्षण के उपाय अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने ‘जल है तो कल है’ का संदेश दिया।इस अवसर पर उपनिरीक्षक भोलानाथ सरोज, हेड कांस्टेबल अतुल कुमार सिंह, आरक्षी जितेंद्र कुमार, मुनेश प्रजापति, सर्वेश प्रजापति, नीतू यादव, सुमन और पीसी शिवबचन सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।




