
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक विकास भवन के सभागार में हुआ। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पत्र 30 अत्टूबर 2022 के निवर्तमान जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी के अध्यक्षता व अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) को नामित किया था। कई बार बैठक हुआ है किंतु एसआईआर व जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के वजह से बैठक नहीं हो पा रहा है, जिसको पुनः बैठक को लेकर मुख्य विकास अधिकारी से प्रतिनिधि मंडल मिलेगा, विकास भवन में आरओमशीन खराब है,उसे ठीक कराए जाएं,कुछ अधिकारीगढ़ द्वारा कर्मियों को अपमानित किया जाना व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बातों पर विमर्श हुआ।, जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने बैठक में बैठे सभी पदाधिकारियों से अपील किया कि आप सभी एकता के सूत्र में बंधे रहे, और विश्वास दिलाया कि किसी भी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों के सम्मान के लिए,अपमानित चिन्हित अधिकारियों के खिलाफ वरिष्ठ आधिकारी को अवगत कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ीं तो कार्यलय से लेकर रोड तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।बैठक संघर्ष समिति के चेयरमैन विवेक सिंह शम्मी ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया,की किसी कर्मचारी को अपमानित करने का किसी को अधिकार नही है।बैठक में कार्यकारणी सर्वसम्मति से निर्णय लिया की अक्टूबर 2026 में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का अधिवेश होगा,।बैठक में अरविंद कुमार सिंह, कंचन जायसवाल, केदार सोनकर, प्रेमप्रकाश सिंह, उमेश दुबे, संतोष सिंह,बबुआ यादव, रोशन लाल, जय प्रकाश बिंद,अखिलेश सिंह, गिरजा कुशवाहा, मनोज सिंह,विपिन सिंह, देवेंद्र मौर्या,अमृत चतुर्वेदी, अजित विजेता,सूर्यकांत पांडेय, अभय सिंह,रफीउल्लाह,अवधेश यादव,बैठक की अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन ओंकार नाथ पांडेय व आलोक राय ने किया।




