
बिरनो (गाजीपुर)। सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने बिरनो टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 156 वाहनों का चालान करते हुए तीन लाख,20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया । अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्र, एआरटीओ, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार तथा बिरनो थानाध्यक्ष ने किया। इसके लिए कुल आठ टीमों का गठन किया गया था।अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते हुए एक चालक को पकड़ा गया, प्रेशर हॉर्न लगाने वाले तीन वाहनों, नंबर प्लेट संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर पांच वाहनों तथा ब्लैक फिल्म लगी 17 गाड़ियों का चालान किया गया। कुल 156 वाहनों का चालान किया गया।यातायात प्रभारी बालेंदु कुमार ने बताया कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया गया।




