
दिलदारनगर (गाजीपुर) । उसिया में शनिवार की देर शाम आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उसिया व दिलदारनगर के बीच रहा।जिसमें उसिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिलदारनगर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि दीपक कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिलदारनगर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उसिया की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर 3 गेंद में 95 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार जीत के साथ उसिया की टीम को प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया। दीपक कुमार गुप्ता ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजेश गुप्ता, गिरीश चंद्र गुप्ता, राजकुमार यादव, मेहराब खान, कृष्ण यादव, भैरव गुप्ता, राजन सहित अन्य लोग रहे।




