Wednesday, July 22, 2026

Top 5 This Week

spot_img

वन महोत्सवः डॉ. संगीता बलवंत ने किया पौधरोपण

गाजीपुर। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की ओर से वन महोत्सव के अंतर्गत संचालित पौधरोपण जन अभियान के तहत नेता जी सुभाष चन्द्र बोस शहीद स्मारक इण्टर कॉलेज, परिसर में पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने अपने पति डॉ. अवधेश बिन्द के साथ आम का पौधा रोपित कर जनसामान्य से अधिकाधिक पौधरोपण एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया। प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर वन महोत्सव के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण में जनसहभागिता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला  । डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।डॉ. अवधेश बिन्द ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। जनसहभागिता से ही हरित एवं स्वच्छ वातावरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। संचालन श्री सुधीर कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय वन अधिकारी नंदगंज अनिल कुमार सिंह, हरेन्द्र यादव, कुलदीप सिंह, आदित्य यादव सहित वन विभाग के कर्मचारी व अन्य गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Popular Articles