Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

दवा व्यापारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश मौर्य को किया सम्मानित

गाजीपुर। गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने विदाई समारोह का आयोजन किया। जिसमें औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य को सम्मानित किया गया। उनका स्थानांतरण गाजियाबाद के लिए हुआ है।समारोह में एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बृजेश कुमार मौर्य को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों, व्यापारियों के साथ उनके सहयोगात्मक रवैये और क्षेत्र में दवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के प्रयासों के लिए स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।एसोसिएशन के अध्यक्ष नागमणि मिश्रा ने कहा कि बृजेश मौर्य ने हमेशा नियमों का पालन कराते हुए भी दवा व्यापारियों की जायज समस्याओं को सुनते थे और उनका समाधान भी करते थे।

सचिव बृजेश पांडेय और कोषाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि उनके साढ़े चार साल का कार्यकाल गाजीपुर के दवा व्यवसाय के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।समारोह में चेयरमैन कृष्ण मुरारी केडिया, संरक्षक राजेश राय , उपाध्यक्ष बृज किशोर , मिडिया प्रभारी मनिंदर कुशवाहा,  जगदीश कुशवाहा, सुनील श्रीवास्तव, रवि केडिया, बाबू लाल, मनोज कुशवाहा, सिद्धार्थ चौरसिया, राघवेंद्र बहादुर सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, विपिन मिश्रा सहित कई अन्य व्यवसायी मौजूद थे। अंत में ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश कुमार मौर्य ने कहा कि यहाँ के व्यापारियों से जो सम्मान और सहयोग मिला, उसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे।

Popular Articles