
गाजीपुर। चर्चित विनीत राय हत्याकांड में फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। डीआईजी वैभव कृष्ण ने फरार आरोपी आलोक दुबे और जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव पर घोषित 50-50 हजार रुपये के इनाम को बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दिया है। इससे पहले फरार आरोपी शंकर पांडेय पर भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। वहीं मामले का एक अन्य आरोपी कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जिस पर भी एक लाख रुपये का इनाम था।पुलिस अधीक्षक डॉ. राजा ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। गाजीपुर, मऊ समेत बिहार और झारखंड के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस आरोपियों के रिश्तेदारों और करीबियों से भी पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। जिनसे मिली सूचनाओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।विनीत राय हत्याकांड को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।




