Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ऑपरेशन वज्रपात” के तहत जिले में सक्रिय गैंग पर चलेगा पुलिस का चाबुक

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा पुलिस लाइन में । इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में सक्रिय विभन्न आपराधिक गैंग पर नकेल करने की पुलिस ने तैयारी शुरु कर दी है. पुलिस ऐसे गैंगों की रिपोर्ट तैयार कर रही है। इन गैंगों पर “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत पुलिस का चाबुक चलेगा। एसरी ने बताया कि पुलिस द्वारा तैयार रिपोर्ट के अनुसार, कोतवाली, करंडा, जंगीपुर, रामपुर मांझा, भुड़कुड़ा, नंदगंज, सैदपुर, खानपुर, दुल्लहपुर सहित कई थाना क्षेत्रों में सक्रिय गैंगों की पहचान की गई है. इनमें 2929 गैंग, 7074 गैंग, महाकाल गैंग, यादव गैंग, शेरे पूर्वांचल गैंग, 5581 गैंग, चन्द्रभान चौहान गैंग, शुभम यादव गैंग, जयहिंद बागी गैंग, आरडीएक्स पासवान गैंग, हंटर गैंग, 999 गैंग, पैंथर गैंग तथा अन्य कई समूह शामिल हैं।पुलिस ने इन गैंगों के संचालकों, सक्रिय सदस्यों और उनके प्रभाव क्षेत्र का विवरण तैयार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर अपराधी प्रवृत्ति का प्रदर्शन करने वाले युवाओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने कहा कि महाकाल, कटरा ,फारसा गैंग सहित जिले में 50 चिन्हित गैंग है। जिसमें गैंग लीडर सहित 401सदस्यों की संख्या है। पंजीकृत अभियोग की संख्या 39 है। 11 की गिरफ्तारी हुई है।ऑपरेशन वज्रपात का उद्देश्य अपराध और गैंग संस्कृति को जड़ से समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से गैंग बनाकर भय का माहौल तैयार करने, युवाओं को भड़काने अथवा आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट तथा अन्य प्रभावी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय तत्वों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Popular Articles