Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

टोल प्लाजा पर चेकिंग, 185 वाहनों का चालान, साढ़े चार लाख जुर्माना

बिरनो (गाजीपुर)। यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिरनो टोल प्लाजा पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में किया गया।जिसका नेतृत्व एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ, यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी एवं थानाध्यक्ष बिरनो ने किया। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा नंबर प्लेट की जांच की गई। इस दौरान 185 वाहनों का चालान किया गया।जांच के दौरान तीन वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए गए, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा 27 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न तथा 11 वाहनों पर मानक नंबर प्लेट न होने के कारण चालान की कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल चार लाख 37 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Popular Articles