Saturday, June 6, 2026

Top 5 This Week

spot_img

विनीत राय हत्याकांड पर भड़के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

गाजीपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय छह जून को गाजीपुर पहुंचे। उन्होंने विनीत राय हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।पत्रकारों से बातचीत करते हुए अजय राय ने कहा कि होटल व्यवसायी आलोक राय का परिवार एक सम्मानित परिवार है, लेकिन उनके पुत्र विनीत राय की जिस बर्बरता और निर्ममता से हत्या की गई, उसने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि घटना के मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जो सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। हत्या, लूट, अपहरण, फिरौती और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जबकि सरकार केवल दावों और प्रचार तक सीमित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि सरकार कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में असफल है तो मुख्यमंत्री को सत्ता छोड़कर अपने मठ में लौट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का राज स्थापित हो चुका है और सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।इसके उपरांत अजय राय वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिलेश्वर प्रसाद सिंह के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी धर्मपत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही कांग्रेस नेत्री कुसुम तिवारी के आवास जाकर उनकी सासू मां के निधन पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन  जिला कोऑर्डिनेटर मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, जिलाध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, आनंद राय, जनक कुशवाहा, लालसाहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, राजेश गुप्ता, ज्ञान प्रकाश सिंह, उमाशंकर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, विद्याधर पांडेय, महबूब निशा, सुमन चौबे, आशुतोष गुप्ता, विभूति राम, राजेश उपाध्याय, अरविंद मौर्य, गयासुद्दीन अंसारी, गुलगुल राय, सीताराम राय, वीरेंद्र राय, सदानंद गुप्ता, संजय साहू, शंभू कुशवाहा, आलोक यादव, मुसाफिर बिंद, ओमप्रकाश यादव, राजेश सिन्हा, ओमप्रकाश पांडेय, हरिओम यादव, गुड्डू कुमार, नसीम अख्तर, देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Popular Articles