
गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस समस्त तहसीलों में संबंधित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार कुल 576 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 58 का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 126 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 06 का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 49 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें 12 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 39 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 69 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 06 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 118 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 08 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 70 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 04 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 105 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें 16 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार एवं समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

… इनसेट…
समाधान दिवस में नहीं आए डीएम, एसपी निराश लौटे ग्रामीण
जमानियां (गाजीपुर) । तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व एसपी डॉ ईरज राजा के नहीं पहुँचने से फरियादियों में मायूस हो गए।एसडीएम मनोज पाठक व सीओ अनिल कुमार ,तहसीलदार रामनारायन वर्मा ने फरियादियों की समस्या सुनी।कुल 126 शिकायतों में 12 का मौके पर ही निस्तारण किया गया जो राजस्व विभाग से संबंधित थे। हालांकि डीएम के अध्यक्षता में होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस को लेकर सुबह से ही फरियादों की भीड़ न्याय की उम्मीद को लेकर जुट गई।लेकिन दोपहर बाद जब यह पता चला कि जिलाधिकारी नहीं पहुंचे तब फरियादी मायूस हो गए।इस मौके पर एडीओ उमेंद्र प्रताप सिंह,एसडीओ विधुत लोकेश कुमार लोक,आपूर्ति निरीक्षक राजकुमार आदि अधिकारी रहे।



