Saturday, June 6, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बापू महाविद्यालय ने प्रमाण पोर्टल रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर बनाया कीर्तिमान

सादात( गाजीपुर)। बापू महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के प्रमाण पोर्टल पर जारी नवीनतम रैंकिंग में महाविद्यालय ने निजी महाविद्यालयों की श्रेणी में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की समग्र रैंकिंग में चौथा स्थान अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रमाण पोर्टल पर महाविद्यालयों की रैंकिंग विभिन्न शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं छात्रहित से संबंधित 44 मानकों के आधार पर निर्धारित की जाती है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंध समिति, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं में हर्ष का वातावरण है। महाविद्यालय के प्रबंधक वरिष्ठ अधिवक्ता रामपूजन सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्ता आधारित शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा निरंतर नवाचार का परिणाम है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. त्रिवेणी सिंह ने कहा कि यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि संस्थान उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा तथा विद्यार्थियों को आधुनिक एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु नई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

Popular Articles