Friday, June 5, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पत्रकार शिवप्रताप की दादी के निधन पर शोक

गाजीपुर। पत्रकार शिवप्रताप तिवारी भोलू की दादी आरती तिवारी उम्र 90 वर्ष पत्नी स्व0 सिद्धान्त तिवारी का निधन पहली जून को हो गया। जिसपर गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के कचहरी स्थित कार्यालय पर बुधवार को एक शोकसभा किया गया। जिसमें पत्रकार अनिल उपाध्याय, सूर्यवीर सिंह, विनोद गुप्ता, आशुतोष त्रिपाठी, विनय तिवारी, शशिकान्त तिवारी आदि ने स्वर्गीय आरती तिवारी को भावभीनी श्रद्धाजंलि दी।इसकी जानकारी देते हुए शिवप्रताप ने बताया कि मान्यता प्राप्त पत्रकार स्व0 सिद्धान्त तिवारी के चार पुत्र है सबसे बड़े अरविन्द तिवारी जो हनुमार मंदिर के पुजारी है दूसरे पुत्र मान्यता पत्रकार स्व. अनिल तिवारी थे जिनका निधन पहले हो चुका है। तीसरे नम्बर के संजय तिवारी गुडडू  व चौथे नम्बर के अजय कुमार तिवारी सिविल बार संघ गाजीपुर के अधिवक्ता व स्वयंसेवक है। दो पुत्रियो व एक पोता की शादी हो चुकी है। इनकी अन्तेष्टी सोमवार को नगर के गंगा किनारे स्थित श्मशानघाट पर सांय काल छोटे पुत्र अजय कुमार तिवारी ने मुखाग्नि देकर किया। अन्तिम यात्रा में नगर के संभ्रान्त नागरिक व पत्रकार, अधिवक्ता, संघ के स्वयंसेवक, समाजसेवी व मोहल्ले वासी उपस्थित रहे।

Popular Articles