Friday, June 5, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पांच सौ पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की गई

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’’ के तहत जिला प्रशासन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय ने राजकीय आईटीआई परिसर में प्लेसमेंट इवेंट का आयोजन किया । इसका शुभारंभ जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं सीडीओ आलोक प्रसाद ने फीता काटकर किया ।दोनों अधिकारियों ने युवाओं को रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने तथा अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे इवेंट युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करती है तथा रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। युवाओं को देश व विदेश में अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवायोजन विभाग द्वारा विकसित एकीकृत पोर्टल- rojgaarsangam.up.gov.in  के माध्यम से आसान और तेज ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा प्रदान की गयी है। जिलाधिकारी ने बताया कि रोजगार, कॅरियर मार्गदर्शन एवं अन्य किसी भी जानकारी के लिए विभाग द्वारा निःशुल्क हेल्पलाइन नं- 155330 की सुविधा उपलब्ध है। जिससे युवाओं को घर बैठे आवश्यक सहायता प्राप्त हो सके।  आज के प्लेसमेंट इवेंट कार्यक्रम में विजन इण्डिया, प्रा.लि. द्वारा मारूति सुजुकी इण्डिया लि0, अहमदाबाद, गुजरात हेतु FTC (Fixed TermContract)  पद के लिए चयन किया गया। इवेंट में लगभग 1600 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से कुल 500 पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की जा रही है।

Popular Articles