Friday, June 5, 2026

Top 5 This Week

spot_img

क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक विकास कार्यों का लाभ दिलाना ही प्राथमिकता हैः राहुल राय

रेवतीपुर (गाजीपुर)। ब्लाक मुख्यालय के ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक की गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, सचिवों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े दर्जनों प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें क्षेत्र पंचायत तथा 46 ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्रस्ताव शामिल हैं। स्वीकृत योजनाओं में नाली निर्माण, खड़ंजा, सीसी सड़क, सोलर एवं हाईमास्ट लाइट, व्यायामशाला निर्माण सहित अन्य जनहितकारी कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। ब्लॉक प्रमुख अजिताभ राय ‘राहुल’ ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक विकास कार्यों का लाभ दिलाना ही प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत प्रस्तावों को अंतिम अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी के पास भेजा जाएगा।खंड विकास अधिकारी जमालुद्दीन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी ग्राम सभाओं में कम से कम 350 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने फैमिली आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने तथा पात्र लोगों को इससे जोड़ने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।बैठक में एडीओ पंचायत उदित नारायण यादव, महेंद्र उपाध्याय,मुख्य सेविका अनामिका राय, ग्राम प्रधान राधेश्याम राय, प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश पांडेय, सत्येंद्र राय, शशिकांत यादव, हेमराज बिंद, विजयशंकर राय, हंसराज राजभर, आशुतोष मौर्य, सोनू राय, विनोद पांडेय, सोनू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव विनीत राय ने किया।

Popular Articles