Friday, June 5, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सड़क पर बिखरा आम

नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सहेड़ी फोर लेन पर गुरुवार की सुबह वाराणसी से आम लेकर मऊ जा रही तेज रफ्तार पिकअप  ओवर टेक करने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर पलट गयी । पिकअप के पलटने से उसमें लदा आम सड़क पर फैल गया । इस घटना में पिकअप चालक को हल्की चोटे आई ।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। बताया जाता है कि वाराणसी से पिकअप चालक भुवनेश्वर कुमार निवासी तारा थाना प्रेमनगर जिला सुरेशपुर छत्तीसगढ़ से सुबह आम लादकर कर मऊ जा रहा था। नंदगंज सहेड़ी फोरलेन पर ओवर टेक करने में डिवाइडर से टकराकर पलट गया । पिकअप के पलटते ही उसमें लदा आम सड़क पर बिखरा गया। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड गई। इस घटना में चालक व खलासी बाल बाल बच गये । सूचना पर मौके पर पुलिस पहंच कर घटना की जानकारी ली । इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि पिकअप चालक की तरफ से कोई तहरीर नही मिली है ।

Popular Articles