
गाजीपुर। 28 यूपी गर्ल्स बटालियन की ओर से लूर्दस कान्वेंट बालिका इण्टर कालेज में एनसीसी कैडेट्स ने लेफ्टिनेंट पूनम वर्मा के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के वालंटियर राजू गुप्ता ने कैडेट्स को बताया कि पर्यावरण बचाना केवल हमारी ड्यूटी नहीं अपितु हमारा कर्तव्य भी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए कैडेट्स को प्रेरित किया। साथ ही विश्व में प्रकृति के प्रकोप से भी अवगत कराया ,जिस तरह से धरती तप रही है और तापमान बढ़ रहा है। यह समस्त प्राणियों के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। अतः पर्यावरण संरक्षण अति अनिवार्य है। लेफ्टिनेंट पूनम वर्मा ने कहा कि “एनसीसी केवल अनुशासन और नेतृत्व का प्रशिक्षण ही नहीं देती, बल्कि सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है। पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। एनसीसी कैडेट नियमित रूप से वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं।इस मौके पर एएनो लेफ्टिनेंट पूनम वर्मा के साथ विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राजेश कुमार राय,उपप्रधाचार्य सिस्टर प्रीति एवं सिस्टर संजीता भी उपस्थित रहीं।




