
गाजीपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला कमेटी के अध्यक्ष गुड्डू केसरी के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल बिंदु होटल के मालिक आलोक राय से उनके पुत्र विनीत राय के निर्मम हत्या के उपरान्त दुःख प्रगट करने पहुंचा। जिलाध्यक्ष गुड्डू केशरी ने भरोसा देते हुए कहा कि गाजीपुर का सभी ट्रेड के लोग आपके साथ है और जरूरत पड़ने पर पीछे हटने वाले नहीं हैं। जिला महामंत्री प्रिंस अग्रवाल ने कहा की प्रशासन यदि शीघ्र कोई गिरफ्तारी नहीं करता है तो व्यापार मंडल सभी संगठन को साथ लेकर के जिला प्रशासन के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेगा, ट्रांसपोर्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन यदि समय रहते इन गिरोहों पर अंकुश लगा दिया होता तो आज यह घटना नहीं होती। फोटोग्राफर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुधीर केसरी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से निरंकुश हो गया है और यहां के कुछ अधिकारी भ्रष्ट हो गए हैं। जिन पर लगाम लगाया जाना बहुत जरूरी है। राइस मिल एसोसिएशन के श्रवण कुमार सिंह सिप्पू ने कहा कि भाजपा सरकार में इस तरह की घटना होना निन्दनीय हैं और सरकार की जीरो टोलरेंस पर तमाचा है इसकी मॉनिटरिंग स्वयं योगी को करते हुए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, सब्जी मंडी समिति के अध्यक्ष अतीक अहमद राइनी ने कहा की ऐसे दुर्दांत अपराधियों की समाज में कोई जगह नहीं है। संवेदना प्रगट करने वालों में नगर महामंत्री आकाशदीप, राजेश गुप्ता विक्की गाजी,जिला उपाध्यक्ष कमरू जमा अंसारी, मैनुद्दीन भाई, अरुण कुमार जायसवाल आदि रहे।




