Saturday, June 6, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अध्यक्ष वाल्मीकि शर्मा, जिला मंत्री बने दीपक राय

गाजीपुर। भारतीय मजदूर संघ की ओर से शहर स्थित एक होटल में जिला अधिवेशन का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।  मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर राय ने कहा कि कर्मचारी हित में हमें एक होकर कार्य करना होगा, और मैं सदैव कर्मचारी हित के लिए अपने संगठन भारतीय मजदूर संघ के माध्यम से विरोध व धरना प्रदर्शन कर कर्मचारी हित के निस्तारण का कार्य कराता रहूँगा। क्षेत्रीय सचिव राकेश पांडेय ने कहा कि हमें एक होकर सरकार के खिलाफ लड़ना होगा जब हम एक होंगे तभी सरकार हमारी बात सुनेगी। इस दौरान नई जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें अध्यक्ष वाल्मीकि शर्मा, जिला मंत्री दीपक राय, संरक्षक यूपी राय, चंद्रमोहन उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र राय, कार्यवाहक अध्यक्ष मोइम खान, उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जयवीर, नंदलाल यादव, विजय कृष्ण, प्रमिला, संयुक्त मंत्री उमेश यादव, अजीत पाल, विपिन रावत एवं प्रचार मंत्री छाया राय व कोषाध्यक्ष पीके. राय बने ।

Popular Articles