
गाजीपुर। अपनी पुस्तैनी जमीन संबंधी मामले को लेकर परेशान मुगलानीचक का एक युवक सोमवार को डीएम परिसर में एसडीएम सदर कार्यालय के सामने लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया ।जानकारी होने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। उसे नीचे उतारने के लिए प्रयास करने लगे। लेकिन युवक का कहना है कि जबतक डीएम नहीं आयेगें नीचे नहीं उतरुगा। करीब पांच घंटे तक टावर पर चढ़कर युवक ने पूरे प्रशासन और पुलिस को परेशान कर दिया। मुगलानीचक निवासी रंजीत चौहान का कहना है कि पांच साल से भू माफिया हमारे पुस्तैनी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। हमलोग कई बार जिला प्रशासन को पत्रक दे चुके हैं इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हमलोगों के पास रहने की जगह नहीं है। डीएम से भी कई बार मिलकर शिकायत किया गया था। चारो तरफ से निराश होकर उसका छोटा भाई संजीत चौहान डीएम कार्यालय परिसर के एसडीएम कोर्ट के सामने बने मोबाइल टावर पर सुबह चढ़ गया।टावर पर चढ़ने का जानकारी मिलते ही एसडीएम,सीओ तथा कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गये। अधिकारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उसका कहना है कि जबतक जिलाधिकारी नहीं आयेगें हम नीचे नहीं उतरेगें। यह देख रोड पर लोगों की भीड़ लग गई। नगरपालिका ईओ मौके पर पहुंच गये। नगरपालिका के जेसीबी से एसडीएम कार्यालय के चहारदीवारी को तोड़ा गया। चारों के चारो तरफ चादर फैला दिया गया कि कहीं गिरा तो सीधे चादर पर गिरेगा। जैसे ही कोई टावर पर चढने का प्रयास करता वह और ऊपर चढ़ रहा है। यह देख अधिकारी कर्मचारी परेशान हैं। करीब सात घंटे कर चिलचिलाती धूप में बिना पानी के चढ़ा है।वहां लोगों की भीड़ लगी हुई है। कई घंटे बाद आश्वासन के बाद युवक टावर से नीचे उतरा। लगता है कि अपनी बातों को मनवाने के लिए अब लोगों को टावर का ही सहारा रह गया है।अधिकारी पीड़ितों की सुनवाई करते तो कोई भी मोबाइल टावर या पानी टंकी पर नहीं चढ़ता।




