Saturday, June 6, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले सहित प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के तहत मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से लाईव प्रसारण को देखा एवं सुना गया। कलेक्टेªट सभागार में मुख्य अतिथि राज्यसभा डा.संगीता बलवन्त ,विशिष्ट अतिथि जखनियॉ विधायक बेदी राम एवं जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय तथा मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार की उपस्थिति में 11 छात्र हाई स्कूल के प्रथम, 10 स्थान प्राप्त एवं 10 छात्र इंटरमीडिएट स्तर के प्रथम 10 स्थान प्राप्त को छात्र/छात्राओ को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया एवं प्रदेश स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त 02 मेधावी विद्यार्थी को मुख्यमंत्री योगी ने सम्मानित किया । प्रदेश  स्तर के विद्यार्थियों को एक लाख रूपये की धनराशि एवं जनपद स्तर के विद्यार्थियों को 21 हजार की धनराशि तत्काल उनके खाते में भेजा गया। उसके साथ प्रशस्ति पत्र, मेडल, स्मृति चिन्ह तथा उनके अभिभावक एवं प्रधानाचार्य को साल देकर सम्मानित किया गया।राज्य सभा सांसद ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित होने वाले विद्यार्थी प्रदेश स्तर एवं जनपद स्तर की प्रतिभा के प्रतीक हैं और आने वाले समय में देश एवं समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। उन्होने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र के समग्र उत्थान का आधार भी है।  विधायक जखनियॉ ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी इस बात की है कि जनपद स्तर पर हमारे क्षेत्र जखनियॉ से करीब 10 छात्रो द्वारा अच्छा अंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गाजीपुर लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस सफलता से जिले के अन्य छात्र-छात्राओं में भी प्रतिस्पर्धा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना विकसित होगी। उन्होंने कहा कि माता-पिता और गुरुजन विद्यार्थियों के जीवन के प्रथम मार्गदर्शक होते हैं। उनके त्याग, परिश्रम और मार्गदर्शन के बिना सफलता की कल्पना नहीं की जा सकती। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Popular Articles