Saturday, June 6, 2026

Top 5 This Week

spot_img

विनीत की पत्नी अदिति ने योगी से मांग किया कि अपराधियों का हो एनकाउंटर

पिता आलोक राय ने कहा कि जहां मेरा बेटा गया है अपराधी भी वहीं जाये

गाजीपुर। बिंदु होटल के मालिक आलोक राय के पुत्र विनीत राय हत्याकांड के करीब दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हमलावरों तक नहीं पहुंच सकी। इसे लेकर परिवार व होटल व्यावसायिओं में रोष है। परिवार के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस कटरा गैंग के संचालक शंकर पांडेय का एनकाउंटर नहीं करती है तो हमलोग मुख्यमंत्री के यहां जाकर सपरिवार आत्मदाह करेंगे। 31 मई को वाराणसी के एमएलसी धर्मेंद्र सिंह तथा भांवरकोल के प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना राय अष्टभुजी कालोनी में होटल मालिक आलोक राय के घर पहुंचे।वहां घटना की जानकारी ली। उन्होने कहा कि यह घटना काफी दुखद है ।ये घटना नहीं होनी चाहिए थी। प्रशासन की नाकामियों को मानते हुए उन्होने कहा कि यह प्रशासन की लापरवाही है जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है और 30 मई की रात को वीडियो कांसफ्रेसिंग के जरिये घटना की जानकारी ली और बड़ी कार्रवाई का निर्देश दिये। मालूम हो कि 29 मई को गौसाबाद स्थित बिंदु होटल के मालिक आलोक राय डब्ल्यू के पुत्र विनीत राय को कटरा गैंग के बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दिया था। उसके शरीर में पांच गोली लगी है। घटना के बाद परिजनों ने कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय , सोनू यादव,आलोक दुबे तथा कमलेश चौधरी सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के बाद एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।शमशानघाट पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला भी पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली।

… इनसेट…

गाजीपुर। गोलीकांड में मृतक विनीत राय की पत्नी अदिति राय ने रोते हुए कहा कि मेरी पति ने क्या बिगाड़ा था जिनको गोलियों से मारकर हत्या कर दी गई। मेरे गोद में तीन माह की बच्ची है। जिसके सर से पिता का साया उठ गया। उन्होने सरकार से मांग किया है कि जिस तरीके से अपराधियों ने गोली मारकर मेरे पति की हत्या की है। उन सभी बदमाशों का एनकांटर होने चाहिये। जिसके लिए उन्होने सीएम योगी से मांग किया है। वहीं विनीत की मां पूनम राय ने रोती हुए कहा कि हमें कुछ नही अब केवल अपराधियों का एनकाउंटर चाहिए।

…. इनसेट…

गाजीपुर। इस घटना को लेकर विनीत राय के पिता होटल मालिक आलोक राय डब्ल्यू ने कहा कि पूर्व में होटल पर हुए हमले को लेकर सीएम योगी, अपर गृह सचिव, एडीजी, डीआईजी एसपी से शिकायत करते हुए बड़ी घटना का अंदेश जताया था। आलोक ने कहा कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। जिसके चलते मेरे बेटे ही हत्या हुई। यदि अपराधियों का इनकाउंटर नही होता है तो सपिरवार सीएम के यहा जाकर आत्मदाह करेंगे।वही उनेहों कहा कि जब हम सरकार को एक कोरड का टेक्स देते है इसके बाद भी हम सुरक्षित नही है। उन्होने फिर अंदेशा जताया है कि अगर एनकाउंटर नही होता होता है तो ऐसी घटना दोहराई जा सकती है।

Popular Articles