Saturday, June 6, 2026

Top 5 This Week

spot_img

वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे इंद्रपुर छिड़ी गांव के लोगों को मिली राहत

गाजीपुर। मनिहारी ब्लॉक के इंद्रपुर छिड़ी गांव में लगभग बीस  वर्षों से सड़क पर जलभराव एवं कीचड़ की गंभीर समस्या बनी हुई थी। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गाँव का मुख्य सड़क पानी से भरा रहता था। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।ग्रामीणों विभिन्न स्तरों पर अपनी समस्या को उठाया, लेकिन उसका कोई समाधान नहीं निकला । इसके बाद ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान की उम्मीद भी लगभग छोड़ दी थी।इसी दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्या समाजसेवी सिद्धार्थ राय कहा। सिद्धार्थ राय ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। तथा ग्रामीणों को अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी कार्यालय जाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं भी ऑनलाइन शिकायत पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई।शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए वर्षों से लंबित जल निकासी का कार्य पूरा हुआ तथा गाँव में नाली का निर्माण कराया गया। नाली निर्माण होने के बाद सड़क पर होने वाले स्थायी जलभराव की समस्या का समाधान हो गया है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।इस अवसर पर समाजसेवी सिद्धार्थ राय ने गाँव के लोगों की ओर से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के कार्यकाल में आम नागरिकों के मन में यह विश्वास मजबूत हुआ है कि यदि उनकी समस्या वास्तविक और न्यायसंगत है, तो उसके समाधान के लिए प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्य करता है।ग्रामीणों ने भी प्रशासन की ओर से की गई त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया ।

Popular Articles