Saturday, June 6, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मोदी वर्तमान भारतीय राजनीति के देव पुरूष हैः ओमप्रकाश

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 134 वे संस्करण के प्रसारण को भाजपा पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सुना।भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मुहम्मदाबाद विधानसभा के गौसपुर के बूथ संख्या 66 पर पार्टी कार्यकर्ताओं व बूथ पदाधिकारियों संग सुनते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्तमान भारतीय राजनीति के देव पुरूष है। जिनके नेतृत्व मे देश की जनता को पूरा भरोसा और विश्वास है। उन्होंने कहा कि देश की जनता का उनसे हृदयस्पर्शी गहरा लगाव का प्रभाव “मन की बात” कार्यक्रम में दिखाई देता है।इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत 2047के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने गाजीपुर सदर विधानसभा के नगर मंडल में कपूरपुर बूथ पर मंडल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताम्र पट्टीकाओं के उल्लेख मे राज राजा चोल का उल्लेख कर इतिहास की मजबूती की बात करते हुए देश की मजबूत संस्कृति का उदाहरण बताया और उन्होंने जो आह्वान किया कि एक विडियो जरूर देखिएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जखनियां विधानसभा के मनिहारी प्रथम मंडल के बरहट बुथ 362 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने गाजीपुर सदर विधानसभा के 167 सकरताली बूथ पर, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने नगर के वंशीबाजार, दयाशंकर पांडेय ने देवकली, सुरेश बिंद ने मिरनपुर सक्का बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।

Popular Articles