
गाजीपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गाजीपुर प्रेस क्लब की ओर से शहर के होटल द ग्रेंड पैलेस में मनाया गया। इस मौके पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय को पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल मौजूद रहें जबकि विशिष्ट अतिथि सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, बसपा के जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविकांत राय एवं सदर ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि राजदेव ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी विशाल सिंह चंचल और सीएमडी उपेंद्र राय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्जवलन से किया। प्रेस क्लब के संरक्षक मनीष मिश्रा ने संस्था के तीन वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियो एवं आगामी कार्यक्रमो के बारे में जानकारी दी। समारोह के दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल और प्रेस क्लब के संरक्षक आशीष कुमार सिंह व मनीष मिश्रा एवं अध्यक्ष शिवकुमार ने सीएमडी उपेंद्र राय को पत्रकार शिखर सम्मान और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसी दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियो ने सभी अतिथियो को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह के अगले चरण में सीएमडी उपेंद्र राय और विशाल सिंह चंचल ने जिले के दिवंगत पत्रकार सिद्धांत तिवारी, राजीव सिंह, विजय कुमार, शिवलोचन राजभर एवं सत्येंद्र शुक्ला के परिजनो को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। इसके बाद संरक्षक आशीष कुमार सिंह को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान गाजीपुर प्रेस क्लब की ओर से विशाल सिंह चंचल ने संस्था के सभी सदस्यो को टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने गाजीपुर प्रेस क्लब के कार्यो एवं कार्यक्रमो की सराहना करते हुए संस्था की मजबूती के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वक्ताओ ने कहा कि अपने अल्पकार्य के कार्यकाल में ही गाजीपुर प्रेस क्लब ने जिले के पत्रकारो के हितो की रक्षा के लिए कई सार्थक कदम उठायें है और संस्था ने अपने कार्यक्रमो के जरिए पत्रकारो के हितो के संदर्भ में मिसाल कायम की है। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अविनाश प्रधान, रविंद्र श्रीवास्तव, अशोक मौर्या, सुभेंदु सिंह, शिवम पांडेय, मासूम सिद्दीकी, धमेंद्र मिश्रा, दरोगा पांडेय, प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष मनीष सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, सचिव विनीत दुबे, कार्यकारितणी सदस्य राजू उपाध्याय, करूणेंद्र कुमार राय, संजीव कुमार, अंजनी तिवारी एवं सदस्य यशवंत राय, पवन मिश्रा, आदर्श सिंह, अरूण यादव, संदीप शर्मा, नितिन भारद्वाज, रजत कुमार, ओमप्रकाश, हसीन अंसारी, फूलचंद सिंह, शिवप्रताप तिवारी, रतन कुमार, वेदप्रकाश वेदु, मोतीलाल, दयाशंकर राय, रमेश सोनी आदि का विशेष योगदान रहा। प्रेस क्लब के महासचिव कृपा कृष्ण केके ने संचालन किया। अंत में प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।




