Saturday, June 6, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस मुठभेड़ में गौ-तस्कर को लगी गोली

गाजीपुर। जंगीपुर पुलिस ने बघोल पुलिया के पास शुक्रवार को गौ तस्कर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से एक बिना नम्बर की बाइक, एक तमन्चा ,एक खोखा तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मदारपुर की तरफ से आने वाले मार्ग पर बघोल पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक बाइक से आ रहा था। पुलिस ने टार्च जलाकर उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस टीम को देखकर वह बाइक घुमाकर कच्चे रास्ते की तरफ से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ने का प्रयास किया तो वह जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने अपने को बचाते हुए फायरिंग की। जससे उसके दाहिने पैर में गोली लगी । उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया । पूछताछ में उसने अपना नाम नोनहरा निवासी जियाऊद्दीन उर्फ जियाऊ कुरैशी बताया। उसके ऊपर छह मुकदमें दर्ज है।

Popular Articles