Saturday, June 6, 2026

Top 5 This Week

spot_img

खेत में लहूलूहान हालत में मिला युवक

सादात (गाजीपुर)। नगर स्थित बापू महाविद्यालय के पास खेत में शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लहूलुहान में मिला। आसपास के लोगों ने उसकी पहचान सादात नगर के वार्ड संख्या चार निवासी बंटी ठठेरा के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी और सुरेन्द्र राम मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सादात भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उप निरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि घायल युवक के पास लोहे की आरी पड़ी मिली। जिस पर खून लगा था। आशंका जताई जा रही है कि उसने आरी से गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Popular Articles