Sunday, June 7, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बाइक सवार बदमाशों ने होटल मालिक के बेटे को गोलियों से छलनी किया

गाजीपुर। जिले के चर्चित व्यवसायी एवं होटल बिंदु के मालिक आलोक राय डब्लू के बड़े बेटे विनीत राय हनी को बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में तीन नामजद सहित नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।जानकारी के अनुसार, देर रात विनीत राय होटल में चल रहे निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे थे। इसी दौरान पांच बाइकों पर सवार लगभग दस नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और गार्ड से बीयर मांगने लगे। गार्ड ने कहा कि बीयर नहीं है । इसके बाद बदमाश होटल के पास ही खड़े रहे। जैसे ही विनीत राय होटल से घर जाने के लिए गेट पर पहुंचे तभी बदमाशों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। गोली की आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड बाहर दौड़कर आया।बदमाशों ने गार्ड को भी दौड़ा लिया। गार्ड अपनी जान बचाते हुए होटल में घुस गया। इसके बाद उसने होटल मालिक को सूचना दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गये। गोली की सूचना मिलते ही परिवार तथा आसपास के लोग पहुंचकर घायल गंभीर रुप से हनी को अस्पताल ले आये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही सीओ शेखर सेंगर तथा कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गये।

हत्या की जानकारी होने पर शनिवार को एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया, डीआईजी वैभव कृष्ण तथा एसपी डा. ईरज राजा पहले बिंदू होटल पहुंचे। वहां घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।इसके बाद अष्टभुजी कालोनी में होटल मालिक डब्लू राय के घर पहुंचे। अधिकारियों ने काफी देर तक डब्लू राय से घटना के संबंध में जानकारी ली। इस मामले में परिवार को लोगों ने कटरा गैंग के तीन नामजद सहित नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला दो साल पहले हुई घटना से जुड़ा माना जा रहा है। दो साल पहले कटरा गैंग के लोगों ने बिंदू होटल पर चढ़कर तोडफोड़ की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।

पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने कहा कि इस मामले में शंकर पांडेय सहित तीन नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गयी है। जिसमें दो टीम बिहार रवाना किया गया है।इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के बाद जिले में दहशत का माहौल है। व्यापारिक संगठनों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गाजीपुर। बिंदू होटल मालिक के बेटे की हत्या को लेकर लोगों में एडीजी के सामने पुलिस के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली।परिवार के लोगों को कहना है कि पुलिस अगर समय से कार्रवाई कर दी होती तो ये घटना नहीं होती। पुलिस से कई बार शिकायत किया गया था। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

Popular Articles