Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जनगणाना के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण करने पर पांच प्रगणक सम्मानित

जमानियां (गाजीपुर) । तहसील सभागार में शनिवार को जनगणना कार्य में अपेक्षित प्रगति हेतु पर्यवेक्षक सर्किल 1 से 50 तक के सभी सुपरवाइजरो की बैठक आयोजित हुई।जिसमें पांच प्रगणकों भगवान सिंह बघरी, साधना प्रधान हरबल्लमपुर, रंजना सिंह सुहवल, ब्रजेश कुमार सोनहारिया व अजय राजभर रघुनाथपुर को जनगणाना के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण करने पर एसडीएम मनोज पाठक द्वारा प्रोत्साहन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।एसडीएम मनोज पाठक ने सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया कि वो प्रतिदिन अपने प्रगणक की मॉनिटरिंग करे तथा उनसे प्रगति रिपोर्ट अवश्य ले।तथा उनसे प्रगति रिपोर्ट अवश्य ले, फील्ड में अपने प्रगणक को आवश्यक सहयोग प्रदान करे तथा सभी एचएलबी मकान सूचीकरण ब्लॉक का कार्य 31 मई तक 50 प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया।इस मौके पर चार्ज अधिकारी/तहसीलदार राम नारायण वर्मा, सहायक चार्ज अधिकारी/बीईओ सुनील कुमार उपस्थित रहे।

Popular Articles