Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सीडीओ ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

गाजीपुर। सीडीओ एवं प्रभारी जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, अभिलेखों के संधारण तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की।प्रभारी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए तथा निर्धारित निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने गोदाम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों तथा प्रवेश-निकास रजिस्टर की भी जांच की और सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वेद सिंह चौहान एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।

Popular Articles