Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

संगीता बलवंत, सपना व सरिता ने वितरित किया आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र

गाजीपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का ऑडिटोरियम हाल में किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत , जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह तथा नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा,डीडीओ  सुभाष चन्द्र सरोज एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सोनी ने चयनित महिलाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। राज्य सभा सांसद ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं समाज के नौनिहालों तथा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि जिले में 1300 आंगनबाड़ी सहायिकाओं का पद स्वीकृत कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली महिलाओं में उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला।जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने सभी चयनित सहायिकाओं को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास, कुपोषण मुक्ति, टीकाकरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल तथा पोषण अभियान को सफल बनाने में उनकी अहम जिम्मेदारी होगी।जखनियॉ विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में चयनित महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में भी सहयोग करेंगी।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी सहायिकाओं को समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित कर सकें। उन्होंने बताया कि बच्चों के पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सोनी ने  बताया कि 16 विकास खण्डो एवं शहर में कुल 17 बाल विकास परियोजनाओं में 4127 ऑगनबाड़ी सहायिकाओं के सापेक्ष कुल रिक्त 1352 पदो पर विज्ञप्ति निर्गत किया गया था, जिसके क्रम में 1328 सहायिकाओं का चयन किया गया है। जिसमें से ऑगनबाड़ी सहायिका पद हेतु कुल 313 नवचयनित अभ्यर्थियो को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। उन्होने कहा कि यह नियुक्त पत्र के साथ आज ही अपने ब्लाक में उपस्थित होकर ज्वाइन कर लिया जाय। कार्यक्रम के अंत में चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों ने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला उपस्थित रही।उन्होने बताया कि 30 मई, को 11 बाल विकास परियोजनाओं विरनो, सदर, शहर, सादात, करण्डा, रेवतीपुर, भदौरा, सैदपुर, जखनियों, मनिहारी एवं कासिमाबाद में कुल नवचयनित 1015 अभ्यर्थियों को ऑगनबाड़ी सहायिका के नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।

Popular Articles