Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भवानीनंदन यति ने प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को दी शुभकामनाएं

गाजीपुर। पत्रकारिता दिवस के अवसर पर हथियाराम मठ के महंत महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति ने कहा कि भारतीय संविधान ने पत्रकारिता को अत्यंत सम्मानजनक स्थान प्रदान किया है। पत्रकार देश की हर गतिविधि और सामाजिक व्यवस्था का सजग प्रहरी होता है।उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा इस आयोजन को मनाया जाना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि दुनिया में अनेक भाषाएं प्रचलित हैं, लेकिन हिंदी हिंदुस्तान की आत्मा है। जिस देश में हिंदी का सम्मान और प्रयोग होता है, वहां भारतीय संस्कृति और गौरव की पहचान स्वतः दिखाई देती है। महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति ने ने कहा कि पत्रकार समाज के सम्मान के साथ संगठन की एकजुटता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के लिए आमंत्रण मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि वे सदैव पत्रकार समाज की भावनाओं से जुड़े रहते हैं तथा पत्रकारों के कार्यों की कद्र करते हैं।

Popular Articles