
रेवतीपुर (गाजीपुर)। स्थानीय गाँव स्थित नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में गुरुवार रात चोर छात्रावास की लोहे की खिड़की का ग्रिल काटकर शौचालयों के स्टील के दरवाजे, टोटियां और अन्य सामान चुरा लिए। सुबह विद्यालय कर्मियों को घटना की जानकारी हुई। इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की रात चोर प्रथम तल स्थित एक कमरे की लोहे की खिड़की का ग्रिल काटकर भीतर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने परिसर में तोड़फोड़ की। चोर चार बेसिन की चार टोटियां, छह शौचालयों के स्टील के दरवाजे और एक पंखा चोरी कर ले गए। साथ ही, तीन कांच की खिड़कियों को भी तोड़ दिया ।इसके अलावा, द्वितीय तल से भी चोरों ने नौ शौचालयों के स्टील के दरवाजे उखाड़कर उठा ले गये। चोरी की सूचना अधिकारियों और डायल-112 दिया गया।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस घटना में लगभग एक लाख रुपये की क्षति हुई है।खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच जारी है और जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।




