Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर विकास को गति मिलेगीः राजन

बिरनो (गाजीपुर)। ब्लाक सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। बैठक में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाये जाने पर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया। ब्लाक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी का लिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय ग्राम पंचायतों के विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि पहली बार ग्राम प्रधानों को इस प्रकार जिम्मेदारी देकर सरकार ने गांवों के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।बैठक में उपस्थित प्रधानों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राम प्रधान खड़गपुर लल्लन सिंह ने कहा सरकार का ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के निर्णय ऐतिहासिक है। इसका सभी प्रधानों द्वारा स्वागत किया जाता है।इस दौरान राजेंद्र यादव, मेवा यादव, राम लखन राम ,अवधेश प्रधान, नागेंद्र कुशवाहा, कार्तिक कुमार, अब्दुल मन्नान, लक्की गुप्ता, विनोद गुप्ता, जयप्रकाश यादव, विसर्जन यादव, ओमप्रकाश यादव, उमाशंकर यादव, धर्मेंद्र शर्मा,  सरवन प्रजापति सहित अन्य प्रधान उपस्थित रहे।

Popular Articles