
गाजीपुर। उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति इलाहाबाद के निर्देश पर 27 मई को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज गोंड ने राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण किया । राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे, तथा आवासित किशोर उपस्थिति पंजिका 27 मई के अनुसार किशोर उपस्थित पाये गये। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह को निर्देशित किया गया कि मीनू के अनुसार भोजन, साफ-सफाई, कपडे़ तथा स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। बच्चों से प्रतिदिन शारीरिक गति विधि कराने एवं शिक्षा के लिए निर्देशित किया गया।




